वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी का कैंटर बरामद
कैराना (शामली)। कैराना तितावी मार्ग से पुलिस ने शादाब निवासी जमाईपुर कस्बा बघरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी गुफरान निवासी बघरा थाना तितावी हाल निवासी मोहल्ला खालापार जनपद मुजफ्फरनगर फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक कैंटर, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी कागजात व एक चाकू बरामद किया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि कैंटर को हरियाणा के अंबाला से चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी कागज, रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस तैयार कराकर चलाया जा रहा था। उनके इस कैंटर से कई स्थानों पर दुर्घटनाएं भी हुई हैं। पुलिस द्वारा कैंटर चोरी एवं दुर्घटनाओं की रिपोर्ट से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।