थानाभवन। कस्बे के चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की छात्रा ने अपने गांव में फल सब्जी विक्रेताओं और किसानों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। प्राचार्या डॉ नीरज सैनी ने बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से ही कॉलेज के विद्यार्थी लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जहां जागरूक कर रहे हैं। वहीं विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। रविवार को कॉलेज की छात्रा प्रियंका ने अपने गांव वकीलगढ़ में फल सब्जी विक्रेता और किसानों को जागरूक किया।