फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल, बिगड़ा बजट

Sun, 24 Jun 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में सब्जी की दुकान पर बैठा दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। एक बार फिर से हरी सब्जियों के दामों में आई तेजी ने आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। स्थानीय बाजारों में एक सप्ताह पहले तक टमाटर और खीरा 10 से 15 रुपये बिक रहे थे, जिनके अब दाम दोगुना हो गए हैं। वहीं अन्य हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। स्थानीय दुकानदार सब्जियों के दामों में उछाल का कारण पड़ रही भीषण गर्मी बता रहे हैं। सब्जियों में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला टमाटर और आलू के दाम भी आसमान छू रहे हैं। वहीं सलाद में प्रयोग होने वाली मूली व खीरे के दाम में भी जबरदस्त उछाल है। भिंडी, तोरी, बैगन, करेला, प्याज के दाम भी बढ़े हैं। शिमला मिर्च के दाम भी एक सप्ताह में ही 20 रुपये किलो से 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। जिस कारण आम आदमी सब्जियां खरीदने से पीछे हटने लगे हैं। बाजार में सब्जी खरीदने आई रेखा गुलाहटी का कहना है कि एक दम से सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। जिसके चलते अब रसोई का खर्च बड़े ही सोच समझकर करना होगा। वहीं, काजीवाड़ा की रज्जो का कहना है कि गरीबों की सब्जी आलू और टमाटर है। इनके भी दाम काफी बढ़ गए हैं। अब तो गरीबों को चटनी से ही रोटी खाकर काम चलाना होगा। वहीं गुड़िया और भानू का कहना है कि अभी तक खीरे, टमाटर व मूली के दाम काफी कम थे। जिसके चलते परिवार में सभी सब्जी के साथ सलाद भी खा लेते थे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से आई तेजी के चलते सलाद खाना बंद करना पड़ा है। वहीं सब्जी भी दिन में एक समय में ही बनानी शुरू कर दी है। घर पर अगर कोई मेहमान ही आए तो सलाद काटेंगे वरना नहीं। गर्मी के कारण बढ़े सब्जियों के दाम सब्जियों के दामों में आए उछाल का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है। सब्जी विक्रेता भूूरा, सतेेंद्र व बब्बू का कहना है कि अभी तक लोकल में बहावड़ी, बनत, जलालाबाद, कुड़ाना, मालैंडी व जलालाबाद की सब्जी आ रही थी। भीषण गर्मी के चलते सभी सब्जी की बेल झुलस गई है। जिस कारण लोकल क्षेत्रों से आने वाली सभी सब्जी खराब होने के कारण बंद हो गई है। मंडी में अब टमाटर हरियाणा के रोहतक और दिल्ली के विकास नगर की ओर आ रहा है। वहीं अन्य सब्जियां भी बाहर से आनी शुरू हो गई है। जिस कारण दामों में उछाल आया है। वहीं आलू भी पिछले वर्ष से करीब छह रुपये प्रति किलो तेज है। प्याज भी पीछे से ही बाजारों में कम आ रहा है। व्यापारियों ने प्याज का स्टॉक लगा रखा है। बाजारों में कम प्याज आने से 10 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है। पिछले सप्ताह और इस सप्ताह के सब्जियों के दाम की सूची सब्जी का नाम पूर्व सप्ताह के दाम इस सप्ताह के दाम टमाटर 10 से 15 40 खीरा 15 से 20 40 शिमला मिर्च 40 80 हरी मिर्च 40 60 भिंडी 20 30 तोरी 30 50 मूली 30 40 लोकी 15 से 20 40 बैगन 20 40 प्याज 15 25 करेला 20 30 फूल गोभी 20 40
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें