फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से वेज रोल का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट से वेज रोल का लिया नमूना
विज्ञापन

डोसा व वेज रोल खाने से तबियत बिगड़ने की शिकायत पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के धीमानपुरा स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान टीम ने वेज रोल का एक नमूना लिया है। उसे जांच के लिए वाराणसी प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग को एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसने मंगलवार को धीमानपुरा स्थित रेस्टोंरेट से एक डोसा व वेज रोल खरीदा था। इसके खाने से तीन लोगों की तबियत बिगड़ गई। इस शिकायत पर देर शाम खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह टीम के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे। टीम ने रेस्टोरेंट में बने सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान टीम ने वेज रोल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट पर जांच की गई। शिकायत वेज रोल के बासी व खराब होने की थी। वेज रोल का एक नमूना लिया गया है। उसे जांच के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। नमूने की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें