फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आर्गेनिक खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा का काम कर रहे वेद सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 वर्षों से ईंख, गेहूं, धान, हल्दी व आम आदि की कर रहे आर्गेनिक खेती
विज्ञापन

हारून सैफी
झिंझाना। गांव सिकंदरपुर के किसान वेद सिंह तोमर पिछले 27 वर्षों से ईंख, गेहूं, धान, हल्दी, आम आदि फसलों की ऑर्गेनिक खेती कर अलग इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते हुए वेद नेचुरल फार्म के नाम से गांव में ही ऑर्गेनिक खेती का कार्य शुरू किया हुआ है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान वेद सिंह नेचुरल फार्म पर ऑर्गेनिक खेती में ईंख, गेहूं, धान, दलहनी, फसलों के साथ-साथ आम, केला, अमरूद और लीची आदि फलों की खेती कर दूसरे किसानों के लिए एक मिसाल बन गए हैं। आज के युग में जहां सभी किसान जमीन से फटाफट पैदावार लेने के लिए कीटनाशक यूरिया आदि विषैले पदार्थों को फसलों में डालने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं वेद सिंह नेचुरल फार्म के मालिक वेद सिंह गत 27 वर्षों से ऑर्गेनिक खेती कर क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वयं ही जैविक खाद तैयार कर 200 बीघा भूमि में फसलों के साथ-साथ फलों में आम, केला, नासपाती, जामुन, के साथ सेब की खेती से अच्छी पैदावार ले रहे हैं। बाजार में जैविक खाद से तैयार अनाज व फलों के अच्छे दाम मिलते हैं। वेद सिंह के पुत्र डॉक्टर रोहित ने बताया कि वेद फार्म में खास बात यह है कि आम अमरूद व अन्य फलों की तरह तरह की प्रजातियां मौजूद हैं।



ट्रेंच विधि से गन्ना फसल की पैदावार

किसान वेद सिंह गन्ने को ट्रेंच विधि से लगा रहे हैं। इसमें कम लागत में फसल की अधिक पैदावार होती है। इस विधि से फसल अधिक रेशेदार बनती है और गन्ने में रोग भी नहीं होता। इस गन्ने की फसल को 400 से 500 रुपये प्रति कुंतल की दर से बेचा जाता है।



गेहूं चावल भी ऑर्गेनिक



वेद नेचुरल फार्म एवं प्राकृतिक खेती में गेहूं, चावल तैयार किया जाता है। देसी गेहूं की सभी प्रजातियों को 20 से 25 बीघा क्षेत्रफल में बोया जाता है। ऑर्गेनिक गेहूं की पैदावार प्रति बीघा दो से ढाई कुंटल तक होती है। जिसका दाम 3500 से 5000 रुपए प्रति कुंतल तक होता है। फार्म में देसी गेहूं के साथ-साथ काला गेहूं भी बोया जा जाता है।



दालें भी ऑर्गेनिक

ऑर्गेनिक विधि द्वारा वेद नेचुरल में दालों की खेती की जा रही है। जिसमें मूंग, चना आदि दालों की अधिक खेती होती है। दाल की फसल तैयार होने से पहले ही ऑर्डर बुक हो जाते हैं। यह दालें बाजार रेट से डेढ़ गुना अधिक तक बेची जाती है।


खुद तैयार करते हैं कीटनाशक छिड़काव


किसान वेद सिंह ऑर्गेनिक खेती में प्रयोग की जाने वाली देसी दवाइयां खुद ही तैयार करते हैं। दवाई बनाने में गोबर, गूगल, नीम के पत्ते, नीम की छाल, हरी मिर्च आदि से तैयार करते हैं। इस देसी दवाई के छिड़काव से फसलों में आने वाली बीमारियों को दूर किया जाता है।
विज्ञापन




घर पर तैयार स्वादिष्ट आम की चटनी और अचार



किसान वेद सिंह ऑर्गेनिक खेती और अपने देसी जुगाड़ के बारे में क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उनकी पुत्री अलका सिंह भी पीछे नहीं है। वह अपने फार्म में उगाए गए आम की चटनी व अचार बनाने में माहिर है। जो बाजार में 300 से 400 रुपए प्रति किलो में बेचा जाता है। जिसे लेने के लिए पहले से ही लोगों के आर्डर आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें