फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण माह के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण माह के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन

शामली। जिले में राष्ट्रीय पोषण माह एक सितंबर से शुरु हो चुका है। पोषण माह के तहत जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 सितंबर तक ग्राम स्तर पर पोषण पंचायत बैठक होगी। 12 से 13 सितंबर तक गोद भराई कार्यक्रम होंगे। 14 सितंबर को वीएचएसएनडी सत्रों पर मात्र वंदन योजना, एनीमिया चिन्हांकन कैंप व दवाओं का वितरण होगा। 15 सितंबर को दस्त प्रबंधन व गोष्ठी और जिंक ओरआरएस के द्वारा प्रदर्शन व रोकथाम साफ-सफाई पर परिचर्चा होगी। 16 से 17 सितंबर को पोषण वाटिकाओं में पौधारोपण व साफ-सफाई कार्यक्रम होंगे। 19 से 20 सितंबर तक अतिकुपोषित बच्चे, सैम व मैम बच्चे/गर्भवती व धात्री महिलाओं के गृह भ्रमण कार्यक्रम होंगे। 21 सितंबर को विद्यालयों में पोषण के संबंध में मेले लगाए जाएंगे। 22 से 23 सितंबर को प्रधान व सचिवों के साथ जल संचयन पर परिचर्चा व रूपरेखा तैयार करके चर्चा होगी। 24 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के गृह भ्रमण जल संचयन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। 26 सितंबर को रेसिपी स्थानीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी व ऊपरी आहार पर परिचर्चा होगी। 27 सितंबर को आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग व अन्य कार्यक्रम होंगे। 28 से 29 सितंबर को, स्वास्थ्य बालक व बालिका का चिन्हांकन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30 सितंबर को पोषण माह का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें