फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में ठहरे तब्लीग जमात में आए 200 लोगों की जांच

विज्ञापन
कमली मस्जिद में आई जमाती - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  शामली/झिंझाना। दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह पर 13 दिन पहले हुए धार्मिक जलसे में शामिल होने वाले कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने तब्लीग जमात में आए लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश मिलते ही जिले की मस्जिदों में ठहरी तब्लीग जमात की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। खुफिया तंत्र ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी। जमात में करीब 200 लोगों के आने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली है। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मस्जिदों में जाकर जमात में आए लोगों की पड़ताल करनी शुरू कर दी है। अभी तक शामली और झिंझाना में असम से आई जमात में 27 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें क्वारंटीन रहकर लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए गए। दिल्ली में निजामुद्दीन निजामुद्दीन दरगाह में जलसे के बाद तब्लीग जमातें विभिन्न राज्यों में रवाना हुई थी। जलसे में शामिल होने वाले कई लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने बाहर से आने वाली जमातों के बारे में जानकारी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश मिलते ही जिले में पुलिस-प्रशासन के साथ खुफिया विभाग ने मस्जिदों में पहुंचकर जमात में आए लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रशासन को जिले में गैर राज्यों और जिलों से पहुंची जमात में करीब 200 लोगों के आने की जानकारी मिली है। मंगलवार दोपहर को एसडीएम संदीप कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार और कोतवाल प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ दिल्ली रोड तिमरसा मस्जिद में पहुंचे और जमात में आए 13 लोगों से जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि मस्जिद में 12 लोग असम के जिला नागौन के और एक जिला सिबसागर के निवासी है। जमात में शामिल सभी लोग 28 फरवरी को असम से चले थे और एक मार्च को शामली पहुंचे थे। कोतवाल के मुताबिक सभी 13 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। फिलहाल सभी स्वस्थ मिले है। उन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने और लॉकडाउन का पालन करने करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य टीम उनकी समय-समय पर जांच करती रहेगी।कस्बा झिंझाना में मस्जिद मरकज वाली में त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में 14 लोगों के आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद में पहुंचकर सभी 14 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों की मेडिकल जांच की। फिलहाल जांच में सभी लोग स्वस्थ पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने सात-सात लोगों को दो मकानों में निश्चित दूरी पर क्वारंटीन में रखा गया है। मकानों के बाहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टर चस्पा कर लोगों को सतर्कता बरतने और त्रिपुरा से आए लोगों से संपर्क न करने की सलाह दी गई है। ऊन ब्लाक के चिकित्सा प्रभारी डा. लेखराम ने बताया कि त्रिपुरा से तब्लीगी जमात में आए 14 लोगों को दो मकानों में अलग-अलग कमरों में निश्चित दूरी पर रखा गया है। तब्लीगी जमात 19 मार्च को झिंझाना पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली की मस्जिद में जमात में आए लोगों से करती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
शामली की मस्जिद में जमात में आए लोगों से करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें