फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बनी वैष्णवी

विज्ञापन
विज्ञापन
117 देशों में हुई ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा वैष्णवी ने ऑनलाइन ड्रांइग प्रतियोगिता में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बनकर कॉलेज व जनपद का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया 17 अप्रैल 2022 को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से ड्राइंग की ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें एक घंटे में ड्राइंग बनाकर ऑनलाइन सबमिट करनी थी। यह प्रतियोगिता एक साथ 117 देशों में आयोजित कराई गई। इसमें 1465 प्रतिभागियों ने ड्राइंग बनाकर ऑनलाइन सबमिट की। इस प्रतियोगिता में छात्रा वैष्णवी पुत्री शिवकुमार निवासी शांतिनगर ने प्रतिभाग किया। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से कॉलेज को छात्रा के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। कॉलेज की शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, कोषाध्यक्ष राजीव तायल और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने छात्रा को बधाई दी। छात्रा को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें