फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानीपत के खेतों में करते थे धान चोरी, एक गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इसराना, समालखा व मतलौडा क्षेत्र में खेतों से धान चोरी करने करने के मामले में पानीपत की सीआईए टू ने शामली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की पिकअप गाड़ी और 25 क्विंटल धान बरामद की है। आरोपी ने धान चोरी की पांच वारदातों को स्वीकार किया है। आरोपी ने इन वारदातों को अपने चार साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इनकी भी धरपकड़ शुरू कर दी है। आरोपी के पास बरामद पिकअप गाड़ी भी चोरी की मिली है।
विज्ञापन

पानीपत के सीआईए टू प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात को बापौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना पर टीम ने गांव जलालपुर के पास नाकाबंदी कर एक पिकअप को रुकवाया। टीम ने पिकअप चालक से कागजात मांगे तो वो आनाकानी करने लगा। टीम ने उसको हिरासत में लिया। उसकी पहचान शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के पठेड़ गांव निवासी कामिल के रूप में हुई। उसकी पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें धान मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर कामिल ने बताया कि उन्होंने ये धान 15 नवंबर को गांव आसन कलां के खेतों से चार एकड़ धान चोरी की थी। वो धान को बापौली अनाजमंडी में बेचने जा रहा था। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर मतलौडा, समालखा व इसराना क्षेत्र के खेतों में पांच वारदातों को अंजाम दिया था। वो उत्तर प्रदेश से धान चोरी करने के लिए लिंक रोड से आते थे। इस पिकअप गाड़ी को भी इन्होंने नवंबर में करनाल से चोरी किया था। उन्होंने सात नवंबर को गांव ब्राह्मण माजरा, 11 नवंबर को गांव पुठर, 13 नवंबर को गांव जौंधन कलां व सात नवंबर को गांव बुड़शाम के खेतों से धान चोरी की थी। अब पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस ने आरोपी कामिल के पास से 25 क्विंटल धान बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें