शामली। क्यूएफएक्स और अन्य कंपनियों में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के संबंध में ईडी को अहम जानकारियां हाथ लगी है। गिरोह का सरगना लविश, एजेंट नवाब और अन्य शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद के आलीशान होटलों, फार्म हाउस पर एजेंटों की मदद से बैठक कराते थे। लोगों को निवेश के बारे में जानकारी देकर अपने साथ जोड़ा जाता था। बैठक में शामिल होने वाले लोगों को खाने से लेकर बेहतर गिफ्ट तक दिया जाता था। संवाद