फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट में सीखी गतिविधियों का जीवन में करें प्रयोग : मयंक शर्मा

Thu, 09 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लिलौन में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुचे भारत स्क
विज्ञापन
शामली। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में बुधवार को स्काउट एवं गाइड शिविर का आयोजन किया गया। स्काउट अधिकारियों ने कहा कि स्काउट शिविर में सीखी गतिविधियों का सामाजिक जीवन में प्रयोग करें। शिविर में गांठें बांधना, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बेसिक स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर में बेसिक स्काउट मास्टर के शिविर प्रभारी राजीव कुमार जैन, गाइड शिविर प्रभारी रेहाना सुल्तान व प्राथमिक चिकित्सा शिविर में प्रशिक्षण कोर्स शिविर में प्रभारी राजपाल पुंडीर, डॉ. महेश कुमार मुछाल, अनुज कौशिक ने स्काउट की जानकारी दी। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा, सचिव डॉ. हीरा सिंह ने कहा कि स्काउट में सीखी हुई गतिविधियों का सामाजिक जीवन में प्रयोग कर स्काउटिंग के माध्यम से निस्वार्थ सेवा कर, बच्चों का भविष्य निर्माण कर सकते हैं।
सभी टोलियों के तंबू निर्माण व पाइनरिंग प्रोजेक्ट का कार्य सुंदर तरीके से किया गया। प्राथमिक सहायता शिविर लगाया गया। जिसमें निरीक्षण राजपाल पुंडीर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त बागपत डॉ. महेश कुमार मुछाल एवं राजीव कुमार जैन ने पट्टियां एवं झोल का प्रशिक्षण दिया। कपिल, विजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, प्रमोद कुमार, अमर सिंह गायत्री देवी आदि ने टूटे हुए अंगों के उपचार के लिए उन्हें पट्टी एवं तिकोनी पट्टी और पत्तियों के प्रकार एवं उपयोग एवं प्रदर्शन से उन्हें प्रशिक्षित किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण कमिश्नर शिखा गुप्ता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राज सिंह, शामली संगठन कमिश्नर सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें