फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धांधली प्रकरण में नगर विकास विभाग ने पूरा ब्योरा किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वर्ष 2022 में नगर पालिका परिषद शामली में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर पौने दो करोड़ रुपये की धांधली के मामले में नगर विकास विभाग के अनुसचिव ने डीएम से उस समय तैनात रहे ईओ और वित्तीय क्षति का आंकलन करते हुए पूरा तलब किया है।
विज्ञापन




दरअसल, शहर के मोहल्ला लाजपतनगर निवासी ओमप्रकाश और पूर्व सभासद राजीव मलिक ने वर्ष 2022 में जिलाधिकारी, कमिश्नर और प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को पत्र भेजकर शामली नगर पालिका के तत्कालीन ईओ पर हमीरपुर जनपद की नगर पंचायत सुमेरपुर के अधिशासी अधिकारी के फर्जी लेटरपैड और फर्जी ईमेल आईडी बनाकर अपने चहेते को डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का ठेका देने का आरोप लगाया था। आरोप था कि कलेक्शन के नाम पर करीब दो करोड़ की धोखाधड़ी की गई। नियम विरुद्ध ठेकेदार कंपनी को हर माह भुगतान किया गया। जिससे परिषद को भारी वित्तीय हानि हुई। डीएम द्वारा गठित टीम की जांच में नगर पालिका को करोड़ों रुपये की क्षति होने की बात सामने आई थी। बाद में शिकायतों के बाद अधिशासी अधिकारी का तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया गया था।

अब राज्य के नगर विकास विभाग के अनुसचिव ने डोर टू डोर कूडा कलेक्शन और धन आहरित करने से नगर पालिका परिषद को हुई हानि का आंकलन करते हुए पूरा ब्योरा तलब किया है। अधिकारियों ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें