फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उखाड़ी पेयजल पाइपलाइन, 100 परिवारों के सामने खड़ा हुआ पेयजल संकट

Sat, 24 Jun 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना ड्रम में पानी भरक टैक्टर ट्रॉली से ले जाते लोग
विज्ञापन
झिंझाना। नालों की सफाई के दौरान नगर पंचायत के जेसीबी ऑपरेटर ने पेयजल पाइपलाइन ही उखाड़ दी। साथ ही नाला भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे चंदनपुरी व साजिद नगर के करीब 100 परिवारों के सामने भीषण गर्मी में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। बस्ती के लोग टयूबवेल आदि से लाकर पानी की पूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के केरटू बाईपास स्थित मोहल्ला साजिद नगर और चंदनपुरी में तीन दिन पूर्व नगर पंचायत ने नाले की सफाई जेसीबी मशीन से कराई थी। बस्ती वालों का आरोप है कि जेसीबी मशीन चलाने वाले को पानी की पाइप लाइन के बारे में बताया गया था, लेकिन उसने नाले की सफाई में नाले की दीवार के साथ जा रही पेयजल लाइन सहित नाले को भी उखाड़ दिया। पेयजल पाइप लाइन फटने से पूरी बस्ती में पानी की किल्लत हो गई। नगर पंचायत के कर्मियों ने लाइन को ठीक करने का भी प्रयास किया, लेकिन पूरी बस्ती को पानी उपलब्ध नहीं हो सका। तीन दिन से बस्ती के लोग पास के खेतों से ट्रैक्टर ट्रॉली में टैंक आदि में पानी भरकर ला रहे हैं। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली से दोनों बस्तियों के लोगों में रोष व्याप्त हैं।
बस्ती निवासी नूर मोहम्मद, मुकीम, राधा, मंगता, रजनी, फरहान, रफी, आशु, नसरीन आदि ने बताया कि तीन दिनों से पीने के पानी को भी तरस गए हैं। पूरी बस्ती में सरकारी हैंडपंप नहीं है।
विज्ञापन

सिल्ट मुख्य मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हुआ
नाले से निकली सिल्ट मुख्य मार्ग पर ही डाले जाने से बस्ती वालों का पैदल आना जाना भी बंद हो गया है। बस्ती में कपड़ों की दुकान करने वाले कुर्बान अली का कहना है कि तीन दिनों से एक भी ग्राहक नहीं आया है। क्योंकि दुकान के बाहर गंदगी का अंबार लगा है। पैदल चलना तो दूर बाइक भी बड़ी मुश्किल से निकलती है। हरिओम का कहना है कि पेयजल और सड़क पर पड़ी गंदगी के कारण बस्ती के लोग घरों में कैद हो गए हैं। जिससे समस्या और भी अधिक बढ़ गई है। बस्ती निवासी टीटू कुमार का कहना है कि बरसात का मौसम है और नगर पंचायत ने नाले को उखड़वा दिया है। नगर पंचायत को अगर यह कार्य करना ही था तो बरसात से पहले करना चाहिए था।
नाला गलती से उखड़ गया है और पेयजल आपूर्ति के लिए जब तक लाइन ठीक नहीं हो जाती तब तक नगर पंचायत टैंकर भेजकर पानी की सप्लाई की जाएगी। नगर के लोगों को पानी की किल्लत के लिए परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -योगेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी, झिंझाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें