झिंझाना। सीएचसी में भर्ती जच्चा के परिजनों ने पुष्टाहार नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। साथ ही सीएमओ से शिकायत की, जिस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जच्चा के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में हर तरफ गंदगी का साम्राज्य है। इसके कारण लोगों को भी परेशानी होती है।
कस्बा निवासी जीशान ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए सोमवार शाम सीएचसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल की ओर से जच्चा को भर्ती करने के बाद पुष्टाहार नहीं दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत शामली सीएमओ को फोन कर दी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं ऊन चिकित्सा प्रभारी डॉ़ तरुण ने बताया कि जच्चा की डिलीवरी मंगलवार शाम के समय हुई है। अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। यदि पुष्टाहार नहीं दिया गया तो जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।