फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरात में महिला से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, पथराव में छह घायल

Fri, 12 Jul 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मार पिटाई   में घायल महिलाएं
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला बरखंडी में बरात में महिला से छेड़छाड को हंगामा हो गया। इस दौरान हुए पथराव में महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बागपत से शहर के मोहल्ला बरखंडी में बरात आई हुई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम को किसी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर वहां पर हंगामा हो गया। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई लोग भी पथराव के दौरान घायल हुए। बाद में कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस घटना में लवली निवासी नंदू प्रसाद, सागर व सीमा निवासी बरखंडी, शुभम निवासी जैन मोहल्ला, बोबी व रानी निवासी बागपत घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना मिली है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शामली मार पिटाई   में घायल महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें