फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पितृ देवता के थान क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा

विज्ञापन
शामली टंकी रोड पर भैरव मंदिर में पुलिस का घेराव कर हंगामा करते लोग
विज्ञापन
शामली। शहर के टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर में पितृ देवता के थान क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने मंदिर में पहुंचकर रोष जताया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। उधर, मंदिर के संचालक योगी करण नाथ ने थान क्षतिग्रस्त होने की आड़ में अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में टंकी रोड पर भैरव मंदिर में शहर के नागरिकों के पितृ देवता के थान बने हुए हैं। मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया है कि शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान पिलर गिरने से कुछ पितृ देवता के थान क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर में लोग पहुंचे। उन्होंने पितृ देवता के थान क्षतिग्रस्त देखकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के संचालक से थान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी न देने और थान की पवित्र ईंटें गायब होना बताते हुए शिकायत की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान और लोग भी मंदिर में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि उनके पितृाेंं के थान बनाए जाए, जबकि मंदिर संचालक ने उन्हें यहां से थान दूसरे स्थान पर बनाने की बात कही। इस दौरान मंदिर में हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनाें पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम सदर विनय भदौरिया और सीओ सिटी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और उन्हें समझाकर शांत किया।
उधर, मंदिर के संचालक योगी करण नाथ का कहना है कि थान क्षतिग्रस्त होने की आड़ में कुछ लोगों ने मंदिर में घुसकर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मंदिर में बने पितृों के थान क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद हो गया था। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर मामला निपट गया था। इस मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें