फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पत्नी को दूसरे के साथ देख कचहरी में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को दूसरे के साथ देख कचहरी में किया हंगामा
विज्ञापन

कैराना। घरेलू विवाद के बाद कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे की तारीख पर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर कचहरी में हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
2008 में कांधला क्षेत्र निवासी युवक की शादी झिंझाना क्षेत्र में हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके रहने लगी और उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसका मामला कैराना स्थित एक न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार सुबह कोर्ट में दोनों की तारीख थी। तारीख पर युवक अपने परिजनों के साथ पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि कचहरी में पहुंचने के बाद युवक की पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ आती हुई दिखाई दी। पति ने जैसे ही अपनी पत्नी से बात करनी चाही तो उसके साथ आए युवक ने उसे धमकी दे दी, जिसके बाद युवक ने कचहरी परिसर में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को चौकी ले जाया गया। पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने बताया कि वह उक्त महिला की बुआ का बेटा है, जबकि मौके पर मौजूद महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी की कोई बुआ नहीं हैं। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाद में दोनों पति-पत्नी कोर्ट में अपनी तारीख लगाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें