फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सीएचसी में मरीजों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब मरीजों की पर्ची बनाने वाले काउंटर पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने एक रुपये की पर्ची के दो रुपये वसूले। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की गई। उन्होंने पर्ची पर अधिक रुपये मांगने वाले कर्मचारी को फटकार लगाई। गांव सिरधन व नगर के कुछ मरीज सीएचसी में दवाई लेने पहुंचे। वहां पर पर्ची काउंटर पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी ने एक रुपये की पर्ची के दो रुपये मांगे। इसी बात को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। चिकित्सा अधीक्षक मुकेश उपाध्याय से मरीजों ने शिकायत की। उन्होंने शिकायत पर पर्ची काटने वाले कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें