बच्ची की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा
बिल चुकाए बिना शव देने से इनकार करने का आरोप
शामली। शहर के बुढ़ाना रोड स्थित अस्पताल पर बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने बिल चुकाए बिना शव देने से इनकार कर दिया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
झिंझाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी नव्या चौधरी पत्नी शैंकी उर्फ अजीत सिंह की 21 जून को प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। बच्ची की हालत बिगड़ने पर एक माह पूर्व उसे शहर बुढ़ाना रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। करीब एक महीने में पीड़ित ने 49 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोप है कि शनिवार देर रात पुत्री की मौत के बाद परिजनों से 1.23 लाख रुपये की मांग की गई। वहीं, अस्पताल स्टाफ ने पुत्री का शव देने से इनकार कर दिया। जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह हंगामा शांत हुआ और परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। हंगामा करने वालों में अरुण, भूपेंद्र, हैप्पी, कल्लू, नितिन, गौरव आदि मौजूद रहे