फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना 22 से
विज्ञापन

शामली। यूपी रोडवेज की दस दिवसीय दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत चालक परिचालक अपनी वर्दी, जूते व नेम प्लेट लगाकर ड्यूटी करेंगे। दीपावली प्रोत्साहन योजना 22 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

31 अक्तूबर तक चलने वाली योजना में यूपी रोडवेज के चालकों, परिचालकों और डिपो कर्मचारियों का अवकाश निरस्त कर दिया है। वेतन से अलग से दस दिन ड्यूटी करने वाले रोडवेज के चालकों, परिचालकों को तीन हजार किमी बस का संचालन करने पर चार हजार रुपये और नौ दिन में 2700 किमी संचालित करने में 3150 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शामली डिपो के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि यूपी रोडवेज निगम मुख्यालय की ओर दीपावली प्रोत्साहन योजना की स्वीकृति जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई है। योजना के तहत 10 दिन ड्यूटी करने वाले और किमी का मानक पूरा करने के लिए चालकों-परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन, दस दिन में 4000 रुपये प्रोत्साहन राशि निगम की ओर मिलेगी। मानक से अधिक किमी पूरा करने वालों को 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त दिया जाएगा। दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को वेतन से अलग एक मुश्त 1200 रुपये की धनराशि, नौ दिन डयूटी करने वाले कार्मिकों को एक हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि निगम की दीपावली प्रोत्साहन योजना में हाईवे, प्रमुख मार्गों पर यूपी रोडवेज की बसों की ट्रिप बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें