फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी चौकसी में होगी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 14 Jun 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के फार्म चेक करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस व आरक्षी पीएसी के 41520 पदों पर सीधी भर्ती की ऑफलाइन परीक्षा को लेकर जनपद में सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा कड़ी चौकसी के बीच आयोजित होगी। केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी में परीक्षा होगी। एएसपी को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा 18व 19जून को दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दो घंटे रहेगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। जनवरी माह में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में नागरिक पुलिस व पीएसी के 41,520 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसकी लिखित परीक्षा 18 व 19 जून को होनी है। जनपद में कार्यदायी संस्था द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में 10 से 12 और द्वितीय पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रथम पाली में अभ्यर्थियों को आठ बजे पहुुंचना होगा। 9.30 पर गेट बंद हो जाएगा। वहीं, द्वितीय पाली में एक बजे अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा। 2.30 पर केंद्र का गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है। परीक्षा मेें इस बार निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। प्रत्येक गलत पर 0.5 अंक काट लिया जाएगा। सभी केंद्रों पर 20,520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 5,130 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी सेंट आरसी हायर एजूकेशन बनत के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देेंगे। बनत के केंद्र पर सभी कक्षों म ें48-48 अभ्यर्थी. जबकि अन्य सभी केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में 24-24अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार से दूसरे चरण के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाउनलोड किए जाएंगे, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को अपने अपने परीक्षा केंद्र का पता चल जाएगा। जनपद में आसपास के जनपदों की ही परीक्षा होगी। परीक्षा का नोडल अधिकारी एएसपी श्लोक कुमार को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर की व्यवस्था परीक्षा करा रही कार्यदायी संस्था की रहेगी। जबकि बाहर की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की रहेगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। दो घंटे मेें देना होगा 150 प्रश्नों का उत्तर इस बार यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा मेें अभ्यर्थियों को दो घंटे में 150 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धि लब्धि एवं तार्किक क्षमता, सामान्य हिंदी के प्रश्नों का उत्तर देना होगा। सामान्य ज्ञान के 38 प्रश्न, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता के 38 प्रश्न, मानसिक अभिरुचि के 37 और सामान्य हिंदी के भी 37 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर अभ्यर्थी के पास होगा अलग प्रश्नपत्र इस बार प्रदेश सरकार हर बार से अलग तरीके से पुलिस भर्ती परीक्षा कराने जा रही है। अभी तक परीक्षा में केवल चार प्रश्नपत्र सेट बनते आए हैं। इस बार कमरे में प्रत्येक अभ्यर्थी के पास ए से लेकर जेड तक के प्रश्नपत्रों के सेट बने है। वहीं, प्रत्येक अभ्यर्थी का फोटो खींचा जाएगा और फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची और निर्धारित संख्या केंद्र का नाम 18जून 19जून बीएसएमस्कूल शामली- 1572 1572 वीवी इंटर कॉलेज शामली 1296 1296 सरस्वती इंटर कॉलेज शामली 1008 1008 मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली 960 960 सरस्वती जूनियर हाई स्कूल शामली 960 960 सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूलशामली 960 960 सेंटआरसी हायर एजूकेशनबनत 1824 1824 सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली 1680 1680 आरकेपीजी कॉलेजशामली 960 960 मेडिकल परीक्षण में एक और अभ्यर्थी हुआ फेल शामली। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को भी यूपी पुलिस भर्ती 2015 का मेडिकल परीक्षण जारी रही। इसमें 42 अभ्यर्थियों का मेडिकल होना था। सभी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। डाक्टरों की टीम ने सभी अभ्यर्थियों की आंख, कान, हाथ, पैर, आंख, फ्लैट फीट, ऊंचाई, सीना आदि की जांच और माप की। परीक्षा में 41 अभ्यर्थी ही मेडिकल में फिट मिले जबकि एक अभ्यर्थी को आंखों में कलर विजन के चलते अनफिट कर दिया गया। अनफिट अभ्यर्थी ने अधिकारियों से एक बार फिर मेडिकल कराने की अपील की है। अभी तक 142 अभ्यर्थियों में से केवल 115 का ही मेडिकल परीक्षण हो सका है। दो अभ्यर्थी ही अनफिट किया गया है जबकि आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें है। मेडिकल के बाद सभी फिट अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रमाण पत्रों में कोई कमी मिलने पर अधिकारी उन्हें थोड़ा समय देते हुए पूरा करने के लिए निर्देश दिए जा रहे है। एएसपी श्लोक कुमार ने भी मेडिकल परीक्षण की जानकारी ली। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार, नोडल अधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर वीपी सिंह, डाक्टर दीपक, डाक्टर रामनिवास, डाक्टर राजकुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें