बताया गया कि भैसानी इस्लामपुर में तालाब किनारे ग्राम सभा की भूमि पर ग्रामीण अपने पशुओं का गोबर डालते आ रहे हैं। लुकमान पुत्र अब्दुल्ला पक्ष का आरोप है कि उनके पड़ोसी अब्दुल समद पुत्र शेरदीन ने उनके घेर के सामने गोबर डाल दिया, जिस पर बच्चों में कहासुनी हो गई। उधर, दूसरे पक्ष के अब्दुल समद ने आरोप लगाया कि यह भूमि ग्राम सभा की है। लुकमान आदि उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसी कारण गोबर डालने आए बच्चों के साथ इन्होंने मारपीट की।
पथराव का वीडियो वायरल हाेने पर हरकत में आई पुलिस
पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।