फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्रेशन में आकर शामली में यमुना में कूदा छात्र, सात दिन बाद बागपत में मिला, ये हो चुका था हाल

Sun, 14 Sep 2025 12:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद का छात्र हिमांशु दोस्तों को मैसेज भेजकर यमुना में कूद गया था। बागपत स्थित यमुना में शव मिला, जो कि बुरी तरह फूल चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में पुराने पुल से कूदे हरियाणा के थाना समालखा के गांव पंचवटी निवासी आयुर्वेद के छात्र हिमांशु (20) का शव एक सप्ताह बाद बरामद हुआ है। शव जनपद बागपत के थाना छपरौली के पास यमुना नदी में मिला है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले छह सितंबर की शाम यमुनानगर में हिमांशु यमुना नदी के पुराने पुल पर पहुंचा था। हिमांशु ने अपने दोस्तों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजा था कि वह परेशान होकर सुसाइड कर रहा है। इसके बाद हिमांशु पुल से लटककर यमुना नदी में कूद गया था। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने कई दिन तक उसकी तलाश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। 

शनिवार दोपहर जनपद बागपत के थाना छपरौली के गांव जागोश के निकट यमुना नदी में हिमांशु का शव बरामद हो गया। छपरौली पुलिस ने शव को यमुना से बाहर निकालकर पहचान कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमांशु के ताऊ ओमप्रकाश ने फोन पर बताया कि उसके भतीजे हिमांशु का शव छपरौली के पास से मिल गया है। शव मिलने से परिजनों में गम का माहौल बना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें