फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी- 112 पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शामली में सहारनपुर तिराहे पर तिरंगा रैली को झंडी दिखाते एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को यूपी-112 तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को एसपी अभिषेक ने रवाना किया।
शहर के एसटी तिराहा से यूपी-112 तिरंगा यात्रा को एसपी अभिषेक ने रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में यूपी-112 के वाहनों में बैठे पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने वाहनों में देशभक्ति गीत चलाकर और हाथ में तिंरगा झंडा लेकर आम जनता को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। यह तिरंगा यात्रा एसटी तिराहा से चलकर कस्बा थानाभवन होते हुए कस्बा जलालाबाद पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में कुल 14 वाहन जिनमें चार पहिया व छह दुपहिया वाहन सम्मलित हुए। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरमीत सिंह और प्रभारी डायल-112 तूफान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें