फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप का क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एसीएमओ ने मोहल्ला रायजादगान में क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर अप्रशिक्षित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अप्रशिक्षित चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे में अप्रशिक्षित चिकित्सक बीमारी का इलाज करने के नाम पर जनता को महंगी दवाइयां थोपकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। कई बार तो अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज से कस्बे के कई लोगों को बड़ा जोखिम उठाना पड़ा है। मोहल्ला रायजादगान के लोगों ने कुछ दिन पूर्व एक अप्रशिक्षित चिकित्सक की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की थी। सोमवार शाम एसीएमओ डॉ. विनोद अपनी टीम के साथ अप्रशिक्षित चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे और उसका क्लीनिक सील कर दिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें