शामली। क्षेत्र के अम्बेहटा याकूबपुर गांव में देर रात ईख के खेत में घुसे एक गोवंश पर अज्ञात ने हमला बोल दिया, जिससे गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के अश्वनी प्रताप ने बताया कि शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर हमलावर का कोई पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेंदुए के हमले से गोवंश घायल हुआ है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।