फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पिछले साल का गन्ना भुगतान न होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान नहीं करने पर चीनी मिलों के अफसरों से नाराजगी जताई
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर चीनी मिलों के अफसरों से नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने चीनी मिलों के अधिकारियों की पिछले साल के गन्ना भुगतान की समीक्षा की। बैठक में डीएम जसजीत कौर ने पेराई सत्र 2019-20 के चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति जानकारी ली। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 388.54 करोड़ के सापेक्ष 304.93 करोड का भुगतान किया है। ऊन चीनी मिल द्वारा 337.22 करोड़ के सापेक्ष 272.74 करोड़ का भुगतान किया है। थानाभवन चीनी मिल द्वारा 490.83 करोड़ भुगतान के सापेक्ष 394.54 करोड़ का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर 237 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान है। उन्होंने 31 दिसंबर तक चीनी मिल ऊन को शत प्रतिशत भुगतान करने, चीनी मिल शामली एवं चीनी मिल थानाभवन को जनवरी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ना भुुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में शामली चीनी मिल गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, थानाभवन गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, ऊन चीनी मिल ऊन से गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें