संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। निकाय चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते के नेतृत्व में आबकारी टीम और पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा से आने वाले प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली गई।
निकाय चुनाव में शराब और धनबल का प्रयोग रोकने के लिए उड़न दस्ते के मजिस्ट्रेट डॉ. योगेंद्र पाल सिंह, इंचार्ज एसआई राकेश कुमार शर्मा, आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी ने पुलिस बल के साथ हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पानीपत की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। उड़न दस्ते के मजिस्ट्रेट योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक अभियान जारी रहेगा।