गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवडा के युमना नहर की पटरी के निचे गिरी कार
- फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। गंदेवड़ा पूर्वी यमुना नहर पटरी पर तीव्र मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। देहरादून से दिल्ली जा रहा कार चालक रामपाल पेड़ों से बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठा। खाई में पानी व कीचड़ होने के कारण कार उसमें बुरी तरह फंस गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से कार को निकाला। पुलिस ने कार को मानकपुर डेरे में खड़ी करवाकर दूसरी कार से लोगों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।