फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नदी में डूबे चाचा-भतीजा

Sun, 29 Jul 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
जलालाबाद के चंदेनामाल में कृष्णा नदी में चाचा-भतीजे के डूबने के बाद मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के गांव चंदेनामाल निवासी चाचा-भतीजे रविवार शाम कृष्णा नदी में डूब गए। दोनों ट्रैक्टर धोने के लिए नदी पर पहुंचे थे और तेज बहाव में बह गए। पता लगने पर ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचे और तैराकों से उनकी तलाश शुरू कराई। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। रात तक दोनों की तलाश जारी थी। गांव चंदेनामाल निवासी रजत कुमार पुत्र ओम सिंह (19) अपने भतीजे युवी (12) के साथ रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रैक्टर लेकर घर से कृष्णा नदी पर पहुंचे थे। नदी के रपटा पुल पर खड़े होकर ट्रैक्टर धो रहे थे। इसी दौरान युवी का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। उसको बचाने के लिए रजत भी नदी में कूद गया। तेज बहाव होने के कारण दोनों ही नदी में डूब गए। कुछ दूर खड़े अन्य लोगों ने दोनों को डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े। मगर तब तक चाचा-भतीजा नदी में बह गए थे। सूचना पर एसओ थानाभवन कृष्ण कुमार और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। दोनों को ढूंढने के लिए गोताखोर लगा दिए गए थे। रात तक दोनों की तलाश नदी में जारी थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा था। उधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, रात करीब नौ बजे एसडीएम अरविंद कुमार और तहसीलदार अभयराज पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। युवी कक्षा-आठ का छात्र, रजत कर चुका इंटर पास युवी कक्षा आठ का छात्र है और उसका चाचा रजत कक्षा 12वीं पास कर चुका है। कृष्णा नदी गांव चंदेनामाल के पास से बहती है। ट्रैक्टर गंदा होने के कारण दोनों परिजनों को बताकर नदी पर धोने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें