फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कबड्डी में उधम सिंह की टीम प्रथम

Sat, 11 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में भाग लेती महिला ​खिलाडी
विज्ञापन
शामली। नगर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें स्टेडियम की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ सचिव ओम सिंह वर्मा, यशपाल, भूपेंद्र, संजीव कुमार, दीपा व कबड्डी कोच संजू रानी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आठ टीम स्टेडियम पहुंची। सभी टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पूरा दमखम लगाया। फाइनल मैच में उधम सिंह स्टेडियम ने प्रथम और सिंभालका की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेता टीम मंडल स्तर पर सहारनपुर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
कोच संजू रानी ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दो टीम का चयन किया गया, जल्द ही इन्हें सहारनपुर भेजा जाएगा।

शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबडडी प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें