शामली शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
शामली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बालक वर्ग की जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और पीआरडी के जवानों को जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई। इसके बाद हुई कबड्डी प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उधम सिंह स्टेडियम की टीम विजेता रही। बहावड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी व कोच संजू रानी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपा, सतबीर मलिक, पुष्पेंद्र कुमार, शिव कुमार, अंकुश सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद