कैराना। मध्यप्रदेश में मजदूरी का काम करने वाले दो युवकों के अपने गांव लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर युवकों की स्क्रीनिंग की।
क्षेत्र के गांव कंडेला में दो दिन पहले मध्यप्रदेश से दो युवक अपने गांव लौटे थे। जानकारी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल कुमार अपनी टीम के साथ गांव कंडेला पहुंचे और दोनों युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। डा. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों युवकों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले तथा दोनों को ही अपने घरों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।