फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक एसएससी सीजीएल पास कर बने अधिकारी

विज्ञापन
ऊन में एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास करने वाला विशू। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दो युवक एसएससी सीजीएल पास कर बने अधिकारी
विज्ञापन

शामली, ऊन। कस्बे के दो युवकों ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास करके कस्बे का नाम रोशन किया।
सीजीएल -2020 का रिजल्ट में ऊन के शिवम गोयल ने 739 वीं और विशू गर्ग ने 1333वीं रैक प्राप्त की। दोनों ही छात्रों का एक ही विभाग में डिवीजनल एकाउंटेंट के पद पर चयन हुआ। शिवम गोयल एक मल्टी नेशनल कंपनी में इंजीनियर है उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पहली बार ही परीक्षा दी, उसी में कामयाबी मिल गई। शिवम गोयल का चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं कस्बे के विशू का भी डिवीजनल एकाउंटेंट के पद पर चयन हुआ। विशु फिलहाल आर्यव्रत बैंक में कार्यरत हैं। विशु ने फोन पर बताया कि वह 2018 से इसकी तैयारी में लगे हुए थे। इससे पहले भी परीक्षा दे चुके हैं। चौथी बार में सफलता मिली है। दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है। संवाद

ऊन में एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास करने वाला शिवम गोयल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें