फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के विरोध पर दो युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। एक व्यक्ति ने बेटे और भांजे के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राशिद ग्राम अंबेहटा रिन्दान थाना झिंझाना निवासी ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम उसका लड़का सुहेल कस्बा गढ़ीपुख्ता बस स्टैंड पर अपने थ्री व्हीलर पर बैठा था। आरोप है कि तभी कस्बे का युवक आया और मोबाइल छीनने लगा। विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। वहीं से गुजर रहा सुहेल की बुआ का लड़के आमिर को आवाज दी। आरोपी ने आमिर के साथ भी मारपीट की। गाड़ी उठाने वाला जैक आमिर के सिर में दे मारा। इसके बाद आरोपी ने अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। उन्होंने भी सुहेल और आमिर के साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें