फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ज्वेलर्स की दुकान से दो महिलाओं ने की चोरी, सीसीटीवी में कैद

Thu, 24 Oct 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला में बाजार स्थित सराफ की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम देने पर मौजूद महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
शामली, कांधला। कस्बे के मैन बाजार से सराफ की दुकान से दो महिलाओं ने ज्वेलरी देखने के बहाने हजारों रुपये का एक सोने की लोंग का पत्ता चोरी कर लिया महिलाओं की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मैन बाजार स्थित जैन स्थानक के निकट कस्बा निवासी राहुल वर्मा ने ज्वेलर्स की दुकान खोल रखी है। दुकानदार के अनुसार, उसकी दुकान पर मंगलवार को दो महिलाएं ज्वेलरी लेने के लिए पहुंची और ज्वेलरी देखने लगी और देखते ही देखते एक महिला ने हाथ की सफाई से हजारों रुपये का सोने की लोंग का एक पत्ता चोरी कर लिया। महिला की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने अपना सामान कम होने पर जब सीसीटीवी कैमरे में चेकिंग की तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। दुकानदार ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए दोनों महिलाओं का पता लगाने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें