जलालाबाद में हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।
लुहारी की ओर से आ रहा डस्ट से भरा एक ट्रक हाईवे पर चढ़ रहा था। तभी ब्रेक न लगने के कारण सहारनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों चालक बाल-बाल बच गए। एक ट्रक तनुज निवासी सरसावा चला रहा था, जबकि डस्ट से भरा ट्रक इकराम निवासी गंगोह चला रहा था। दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया।