कैराना। श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा कैराना के दो अध्यापकों को दिल्ली में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
26 नवंबर 2019 को जनपद शामली में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था । जिसमें शामली से राज्य पुरस्कार से अलंकृत मौ0 यामीन (सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मामौर ) और राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत राकेश सैनी (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़) का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया। राकेश सैनी ने दिल्ली से फोन पर बताया कि यह पुरस्कार रविवार को आईआईटी दिल्ली में प्रदान किया गया। उनको नवाचार साइकिल द्वारा छात्र-छात्राओं को तीन विषयों का आसानी से समझाया जाना राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहा गया। वहीं मौ0 यामीन का नवाचार समय प्रबंधन भी बहुत पसंद किया गया। दोनो नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा।