देर शाम तक वापस नहीं आने पर छात्रों के परिजनों को चिंता हुई। दोनों को तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका था। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
बुधवार को छात्रों के शव हिंड गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर पथेर में भरे पानी में पड़े मिले। हत्या कर शवों को डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। उधर, छात्रों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
उंगली कटी होने से तंत्र मंत्र की क्रिया की भी आशंका
ग्रामीणों के अनुसार दोनों छात्रों के हाथों की उंगली भी कटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों तंत्र-क्रिया की भेंट चढ़े हैं।, हालांकि, पुलिस जांच कर रही है।