कांधला। धर्मस्थल की जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी इस्लाम मस्जिद के मुतव्वली है। पिछले काफी दिनों से उनके परिवार के लोग मस्जिद की देखरेख कर रहे हैं। रविवार को वहां एक जर्जर दीवार होने के कारण इस्लाम पक्ष के लोगों ने इसे गिराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसी मोहल्ले के जहीर पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के लोग जमीन के स्वामित्व को लेकर आमने-सामने आ गए। मौके पर जमा दोनों पक्षों के लोगों के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज होने लगी। हंगामा होने की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने कार्रवाई करते वहां से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके परिजनों को अपने अपने दस्तावेज थाने लाने को कहा। पुलिस ने शांति भंग करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी है।