फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण के दौरान दो पक्ष भिड़े,मारपीट,गांव छोडने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छोड़ने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। ग्राम पंचायत के नाले की खोदाई के दौरान आपत्ति करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गांव छोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौसाना जदीद लक्ष्मीपुरा ग्राम पंचायत द्वारा पानी की निकासी के लिए कच्चे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। सोमपाल पुत्र सुखवीर का मकान कोने पर होने के कारण उसने मकान की नींव बचाकर खोदाई नहीं करने पर आपत्ति कर दी। जिस पर गांव के ही दूसरे पक्ष ने गालीगलौज शुरू कर दी। सोमपाल का आरेाप है कि विरोध करने पर शंकर पुत्र गजे सिंह पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग एकत्र होकर आए और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सोमपाल का आरोप है कि शंकर पक्ष रंजिश रखता है जिस कारण उसे गांव छोड़कर चले जाने की धमकी दी जा रही है। सोमपाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें