फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: रहस्मयी बुखार से दो सगी मासूम बहनों की मौत

विज्ञापन
कैराना में बुखार से मृतक बच्ची आयशा का फाइल फोटो
विज्ञापन
- तीसरी छोटी बहन भी बुखार पीड़ित, सरकारी अस्पताल में कराया था उपचार
विज्ञापन

- तीन दिन में बुखार से दो मासूमों की मौत से दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। तीन दिन में दो मासूम सगी बहनों की रहस्मयी बुखार से मौत होने पर क्षेत्र में दहशत फैल गई। तीसरी छोटी बहन भी बुखार से पीड़ित है। जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुखार के कारण जान गंवाने वाली दोनों बहनों का भी सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया था। दोनों का प्राइवेट लैब में खून टेस्ट कराया गया था, जिसमें कोई खतरनाक बीमारी सामने नहीं आई थी।
मोहल्ला आलखुर्द निवासी राशिद कस्बे में एक सरसों का तेल निकालने की मशीन पर मजदूरी का काम करता है। राशिद के चार बेटी व दो बेटे थे। दूसरे नंबर की बेटी आयशा (9) को 5 दिन पहले बुखार आने पर पहले निजी चिकित्सक व बाद में सरकारी अस्पताल में दिखाया गया। प्राइवेट लैब में कराए गए खून टेस्ट में भी कोई खतरनाक बीमारी नहीं मिली। शुक्रवार को उपचार के बावजूद आयशा की मौत हो गई थी। आयशा की छोटी बहन नबिया (4) को भी तीन दिन पहले ही बुखार आने पर सरकारी अस्पताल से दवाई दिलाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह बुखार के चलते नबिया की भी मौत हो गई। तीन दिन के अंदर दो सगी मासूम बहनों की मौत पर परिजनों मे कोहराम मचा है। क्षेत्र में बुखार की दहशत फैल गई है। पीड़ित पिता राशिद ने बताया कि उसने तीनों बेटियों का प्राइवेट व सरकारी अस्पताल दोनों जगह उपचार कराया। तीनों बच्चियों को बुखार आया था। चिकित्सकों ने इससे आगे कुछ नहीं बताया था। बड़ी बेटी आयशा की शुक्रवार को और छोटी बेटी नबिया की बुखार के चलते रविवार मौत हो गई। इनसे छोटी बेटी अरिना (2) भी से पीड़ित है। उसका भी सरकारी अस्पताल का इलाज चल रहा है। लेकिन दवाई खाने के बाद भी उसका बुखार कम नहीं हो रहा।

जांच रिपोर्ट में सामने न नहीं आई बड़ी बीमारी
पिता राशिद ने अपनी बच्चियों की खून की सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) रिपोर्ट दिखाई। जो उन्होंने प्राइवेट लैब पर कराई थी। सीबीसी रिपोर्ट में प्लेटलेट्स भी सही थी। वायरल इंफेक्शन भी नहीं था। लेकिन दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


-कोट-
दो बहनों की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को मौके पर मेडिकल टीम भेज कर जांच कराई जाएगी कि बुखार किस तरह का आया था और बच्चियों की मौत कैसे हुई।
-संजय अग्रवाल, सीएमओ।

कैराना में बुखार से मृतक बच्ची आयशा का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें