कैराना। कस्बा में एक परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने दो स्थानों को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया।
क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। शनिवार को नगर के सराफा बाजार निवासी व्यापारी के परिवार के छह और बिजनेस पार्टनर व उसकी पत्नी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड-19 अस्पताल शिफ्ट कर दिया था। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देश पर पालिका की टीम ने सराफा बाजार निवासी व्यापारी के घर के चबूतरे व मोहल्ला पीपलोतला में भी केवल एक घर के चबूतरे पर बैरीकेडिंग कर सील करने की खानापूर्ति की गई है। जबकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कोरोना पॉजिटिव मरीज के निवास वाले 250 फुट के एरिया को सील करने के निर्देश हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के मानक से कम क्षेत्र सील होने पर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एसडीएम ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। हॉटस्पॉट एरिया में सीलिंग की व्यवस्था सही ढंग से कराई जाएगी।