फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर जिला प्रशासन ने केरटू व ऊदपुर में खोले दो धान के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सीमा पर खोले दो धान के केंद्र
विज्ञापन

शामली। किसानों की असुविधाओं को देखते हुए धान की बिक्री हेतु ऊन तहसील के अंतर्गत बिडौली बॉर्डर के पास दो नए धान क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
सहारनपुर जिले के गंगोह और शामली जिले के ऊन, शामली, कैराना तहसील क्षेत्र के किसान हरियाणा के पानीपत और करनाल जिले की मंडियों में मोटा और बासमती धान को बेचने जाते है। हरियाणा प्रशासन द्वारा बासमती के साथ साथ मोटा धान खरीदने पर प्रतिबंध लगाया था। किसानों ने कैराना और यमुना बिडौली पुल पर हंगामा करते हुए दो दिन पूर्व जाम लगा दिया था। जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए ऊन तहसील बिडोली बॉर्डर के पास दो नए धान क्रय केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए है। डीएम जसजीत कौर के मुताबिक धान का एक खरीद केंद्र केरटू एवं दूसरा खरीद केंद्र ऊदपुर खोला जाएगा। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किसानों से अपील की है कि दोनों धान खरीद केंद्रों पर किसान प्रक्रिया अनुसार अपना मोटा धान व कॉमन धान बेच सकता है। किसानों को अपना धान हरियाणा ले जाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें