फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अप्रशिक्षित डॉक्टर की लापरवाही से फिर दो नवजात बच्चों की मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर अप्रशिक्षित डॉक्टर की लापरवाही से एक बार फिर दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। नवजात मासूमों की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्लीनिक को सील कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला आर्यपुरी निकट देवी मंदिर बिजली घर के सामने देव क्लीनिक संचालित हैं। गांव बसेड़ा निवासी नाजिम की पत्नी तसमीना ने शुक्रवार रात करीब तीन बजे तथा मोहल्ला आर्यपुरी निवासी साकिब की पत्नी रूबीना ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात बच्चों के पेट से गंदा पानी निकलवाने के लिए परिजन उन्हें देव क्लीनिक पर ले गए। परिजनों का आरोप हैं कि डॉक्टर ने उनके बच्चों को भर्ती कर लिया। रात तक दोनों नवजात बच्चेे ठीक थे। वही देर रात किसी समय डॉक्टर की लापरवाही से दोनों नवजात बच्चों की मौत हो गई।
रविवार सुबह करीब पांच बजे क्लीनिक पर परिजनों ने देखा तो दोनों नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नीटू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने कब्जे में ले ली हैं। क्लीनिक पर रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई बोर्ड भी है। पुलिस ने मामले की सूचना सीएमओ को दी। बाद में पुलिस ने नवजात बच्चों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी डाक्टर नीटू निवासी कंडेला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दोनों नवजात बच्चों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। एक बच्चे के पिता नाजिम की तहरीर पर आरोपी डाक्टर नीटू निवासी कंडेला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -अमरदीप मौर्य सीओ कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें