फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल, लूट का सामान बरामद

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में मुठभेड के दौरान पकडा गया बदमाश-पुलिस
विज्ञापन
कैराना (शामली)। तीन दिन पहले लिफ्ट लेने के बहाने बाइक सवार से मोबाइल व नगदी लूट के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा लूटा गया मोबाइल व 5500 रुपये बरामद किए।। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों का उपचार कराने के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कंडेला रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाश उस्मान निवासी ग्राम बरनावी व रिजवान निवासी ग्राम रामडा थाना कैराना पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कैराना सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों बदमाशों के कब्जे से मोबाइल और 5500 रुपये की नगदी, 315 बोर के दो तमंचे, एक खोखा व चार कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर ली। एसपी अभिषेक ने बताया कि दो मोबाइल लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य बदमाश फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

नशा करने के लिए की थी लूट

कैराना। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने बताया कि दोनों व शाहरुख निवासी गढ़ीबेसख जनपद पानीपत को नशा करने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। रुपयों का इंतजाम करने के लिए कैराना बाईपास पर रिजवान निवासी ग्राम सोंटा रसूलपुर थाना थानाभवन से बाइक पर लिफ्ट ली थी। मन्ना माजरा के पास लिफ्ट लेने वाले बदमाशों ने तमंचे के बल पर रिजवान से 1200 रुपये व मोबाइल लूट लिया था।

कैराना में मुठभेड के दौरान पकडा गया बदमाश-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें