फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गाोली

Tue, 07 May 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड युमना नहर  के पास पुलिस मुठभेड में  घायल बदमाश को लेकर जाते एसओजी के जवान
विज्ञापन
शामली। शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दो दिन में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचा दिया। पुलिस व एसओजी की टीम से मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को दो युवतियों से पर्स लूट लिए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बदमाशों ने माजरा रोड पर नई मंडी के गेट के निकट ई-रिक्शा सवार 60 वर्षीय उर्मिला निवासी वेद विहार काॅलोनी के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में दो हजार रुपये व मोबाइल फोन था। सूचना पर दौड़ी पुलिस और एसओजी की टीम ने झिंझाना रोड पुल से कच्ची नहर पटरी वाले रास्ते पर दोनों बदमशों को घेर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के नाम विकास और राहुल निवासी गांव कसेरवा खुर्द थाना आदर्श मंडी है। उनके कब्जे से लूटे गए 5,200 रुपये, दो पर्स, मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। एएसपी संतोश कुमार ने बताया पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को हुई थी दो लूट
पहली घटना दोपहर करीब एक बजे बुढ़ाना मार्ग पर स्टेट बैंक शाखा के निकट हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी निताक्षी से बैग छीना और फरार हो गए। बैग में तीन हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य सामान था। इसके बाद बदमाशों ने शहर में भिक्की मोड़ के पास गांव बधेव निवासी ज्योति शर्मा के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में तीन हजार रुपये थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिली मदद
शहर में दो दिन में तीन वारदात करने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। एसओजी टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर यह तय हुआ कि तीनों घटनाओं में दोनों ही बदमाश शामिल रहे। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उनकी तलाश में जुट गई। इसके चलते झिंझाना नहर पटरी पर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

शामली झिंझाना रोड युमना नहर  के पास पुलिस मुठभेड में  घायल बदमाश को लेकर जाते एसओजी के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें