फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़समा से चोरी के केबिल के साथ बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। चौकी पुलिस ने शुक्रवार को केबल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चौसाना क्षेत्र में छह महीने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। शनिवार शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक एक बोरे में केबल लिए खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान निखिल पुत्र सुभाष निवासी खोड़समा व रणवीर पुत्र रामशरण निवासी ग्राम अलीपूरा थाना गंगोह के रूप में हुई। उनके कब्जे से भारी मात्रा में केबल के टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें