फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौका पाकर उनके चार साथी फरार हो गए है।
विज्ञापन

बाबरी पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि सोहंजनी मार्ग पर कुछ बदमाश अवैध असलाह के साथ है। जिन्होंने पांच दिन पूर्व भी इसी रास्ते पर एक ई-रिक्शा चालक से मोबाइल व बैटरी लूटी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम कुर्बान पुत्र साजिद निवासी कैडी थाना बाबरी व नौशाद पुत्र दिलशाद निवासी जसोई थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर बताए। उनके पास से पुलिस ने एक तमंचा व एक छुरा बरामद किया। अपने फरार चार साथियों के नाम फरमान पुत्र भुरू निवासी कैडी, अत्ताफ पुत्र मिन्नु निवासी कैडी, नदीम पुत्र साधा व नितिन पुत्र नरेश निवासी जसोई बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें