फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, सिपाही के हाथ में भी लगी गोली

Sat, 25 Mar 2023 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। बताया गया कि बदमाश महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल थे। पुलिस सइनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर कोतवाली पुलिस के साथ शनिवार सुबह 6 बजे बलवा के निकट बाईपास पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। इस दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाशों के कब्जे से 18 हजार रुपये, दो तमंचे, सात कारतूस, पांच खोखे और बाइक बरामद हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश 10 दिन पहले शामली में  बाजार जा रही महिला तृप्ति जैन के गले से सोने की चैन झपटने की घटना में शामिल रहे हैं। बरामद बाइक इस घटना मे इस्तेमाल की गई थी और 18 हजार रुपये बेची गई चेन के है।

घायल बदमाशों के नाम इरशाद पुत्र कमरुद्दीन निवासी गांव रटोल थाना खेकड़ा जिला बागपत व मोइनुद्दीन पुत्र रोजुद्दीन निवासी गांव जोहड़ी थाना बिनौली जिला बागपत है। घायल सिपाही का नाम सूर्य प्रताप है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया है। सिपाही का भी अस्पताल में उपचार कराया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बदमशॉ के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें